ऊखीमठः क्यूजा घाटी की सुरम्य वादियों में बसा कण्डारा गांव के ग्रामीणो की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के नौवे दिन 121 जल कलशों से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमेें असंख्य देवी भक्तों ने प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित किया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                      ऊखीमठः क्यूजा घाटी की सुरम्य वादियों में बसा कण्डारा गांव के ग्रामीणो की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के नौवे दिन 121 जल कलशों से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमेें असंख्य देवी भक्तों ने प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित किया। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के आयोजन, विद्वान आचार्यो की वेद ऋचाओं  तथा महिलाओं के धार्मिक भजनो से कण्डारा गांव सहित क्यूजा घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रविवार को कन्या पूजन, विशाल भण्डारे के साथ 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। शुक्रवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यो ने पंचाग पूजन के तहत भगवती राज राजेश्वरी सहित सभी देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी। ठीक दस बजे श्रद्धालु अनेक देवी – देवताओं के निशानो व गाजे – बाजों के साथ रंगेश्वर महादेव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा पुराना धोयला नामक जल स्रोत पर पहुंचने पर विद्वान आचार्यो ने जल कलशों की विधि – विधान से पूजा – अर्चना की। दोपहर 12 बजे 121 जल कलशों से सजी जल कलश यात्रा भगवती राज – राजेश्वरी की तप स्थली के लिए रवाना हुई तो सैकड़ों भक्तों की जय मां गंगे , हर – हर गंगे के उदघोषों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। जल कलश यात्रा खेत – खलिहानो से होते हुए मन्दिर परिसर पहुंची तो वहा पूर्व से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने पुष्प – अत्रों से भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा द्वारा राज – राजेश्वरी मन्दिर की एक परिक्रमा करने के बाद प्रधान कलश के जल से भगवती राज – राजेश्वरी का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशो का जल श्रद्धालुओ को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया । कथावाचक उर्वीदत्त गैरोला ने पारायण के माध्यम से जल कलश यात्रा की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जो मनुष्य तीर्थ स्थलों मेें निकली जल कलश यात्रा का दर्शन मात्र करता है वह मनुष्य स्वर्ग में उत्तम स्थान प्राप्त करता है। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ में   पण्डित कमलेश्वर प्रसाद गैरोला, सुभाष गैरोला, प्रकाश गैरोला, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला सहित अनेक विद्वान आचार्यो द्वारा पूजन, अभिषेक मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इस मौके हर्षमणि गैरोला, देवानन्द गैरोला, महिमानन्द गैरोला, कुलानन्द गैरोला, चन्द्रशेखर गैरोला, रजनीश गैरोला, प्रदीप गैरोला, अजयवीर भण्डारी, नरेन्द्र सिंह नेगी, मदन सिंह नेगी,  तेजपाल सिंह, दिवाकर भट्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, उमेश गैरोलाश, कामिनी मोहन रावत, चक्रवीर भण्डारी, अतुल नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजू भण्डारी, विलोचना रावत, राजेन्द्र सिंह जगवाण, प्रदीप जगवाण, जीत सिंह जगवाण, कुलदीप सिंह भण्डारी, विजेन्द्र जगवाण, कुलदीप भण्डारी, मातबर सिह, मुकुल भट्ट, तेजपाल सिंह नेगी, सतपाल सिंह नेगी, सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत