भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

             देहरादूनः दून में सोमवार देर रात भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीमा क्षेत्र पुरकाजी में घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। हत्याकांड के बाद पुलिस पर चौतरफा दबाव था, जिस कारण महज 48 घंटे के भीतर दून पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुख्य हत्यारोपित अजहर त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को मुजफ्फरनगर व नोएडा भेजा गया था। इसी दौरान गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अजहर त्यागी व हत्या में शामिल उसका दोस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर और उत्तराखंड के हरिद्वार-रुड़की स्थित मंगलौर की सीमा के पास हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकना चाहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित प्रधान पट्टी, बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर अजहर त्यागी के दोनों पांव व एक हाथ में गोली लगी, जबकि उसके साथी शामली निवासी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर के दोनों घुटनों पर गोली लगी है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित अपने घर का इकलौता चिराग था।

सोमवार रात की थी हत्या

सोमवार रात सेलाकुई के तिलवाड़ी निवासी रोहित नेगी, उसका दोस्त अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, आयुष, आयुष की महिला मित्र आन्या खान व तरुण हांडा एक पार्टी में थे। यह पार्टी आन्या खान ने तरुण के बड़ोवाला स्थित घर पर उसकी इंटर्नशिप पूरी होने पर रखी थी। इसी दौरान आन्या खान के पुराने मित्र अजहर त्यागी ने आन्या को फोन किया और अपशब्द कहने शुरू कर दिए। फोन स्पीकर पर होने के चलते अजहर की गाली-गलौच सबने सुनीं। इसका विरोध करते हुए रोहित नेगी ने फोन पर ही अजहर से आन्या को बेवजह परेशान करने का कारण पूछा तो आरोपित ने उसे देख लेने की धमकी दी और डीबीआइटी चौक पर आने को कहा।

रोहित पर किया था फायर

              रात करीब डेढ़ बजे अभिषेक अपनी बोलेरो लेकर डीबीआइटी चौक पर पहुंचा। बोलेरो में रोहित नेगी के अलावा उसका दोस्त अभिषेक, निशांत व पीयूष भी बैठे थे, जबकि आन्या, आयुष व तरुण पीछे दूसरी कार में आ रहे थे। डीबीआइटी चौक पर बाइक पर दो युवक पहले ही खड़े थे, जिन्हें रोहित नेगी की बगल वाली सीट पर बैठे अभिषेक ने पहचान लिया। रोहित ने तिलवाड़ी के लिए वाहन मोड़ा तो आरोपित अजहर ने आगे के शीशे से सटाकर रोहित नेगी पर फायर झोंक दिया। गोली रोहित नेगी के गले में लगी, उसे ग्राफिक ऐरा अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।

           घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और आरोपितों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के बारे में सुराग जुटाते हुए गुरुवार रात को दोनों को मुजफ्फनगर-मंगलौर सीमा पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पहले गुरकुल नारसन अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स रेफर किया गया है। एसएसपी अजय सिंह खुद पूरे आपरेशन की कमान संभाले रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त