ऊखीमठः उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में देवभूमि बद्री – केदार – कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के 69 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के दल के कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचे।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                      ऊखीमठः उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में देवभूमि बद्री – केदार – कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के 69 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के दल के कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं  से भव्य स्वागत किया तथा दल मेें शामिल तीर्थ यात्री क्रौच पर्वत तीर्थ की धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य से अभिभूत हुए तथा अपने सुझाव साझा किये। बुधवार को भी विभिन्न राज्यो के 71 सदस्यीय दल तथा आगामी 13 जून को भी विभिन्न राज्यो के 71 सदस्यीय दल क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंच कर महायज्ञ व पुराणवाचन मे प्रतिभाग कर क्रौच पर्वत तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं  से रूबरू होगा। बता दे कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से विगत वर्ष भी देवभूमि बद्री – केदार- कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से दो दिनो में विभिन्न राज्यों के लगभग 150 से अधिक तीर्थ यात्री क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचे थे तथा इस वर्ष भी भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से 69 तीर्थ यात्रियो के पहले दल के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों व स्थानीय जनता ने दल का फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया। दल मेें शामिल मध्य प्रदेश के विनोद मिश्रा ने बताया कि क्रौच पर्वत तीर्थ को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है तथा कनकचौरी से क्रौच पर्वत तक प्रकृति के अदभुत नजारो के मध्य पैदल सफर करने मेें मन को परम शान्ति की प्राप्ति हुई है। दल में शामिल आगरा निवासी पायल ने बताया कि क्रौच पर्वत के शिखर से प्रकृति जो नजारा देखने को मिला वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगा तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ के यातायात से जुड़ने से स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा हो सकता है। दल मेें शामिल रायपुर छत्तीसगढ निवासी अशोक तिवारी का कहना है कि देव सेनापति कुमार कार्तिकेय की तप स्थली सच में स्वर्ग के समान है मगर पैदल मार्ग को सुगम बनाने के साथ पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाए भी जरूरी है। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से विग्रह दो वर्षो से तीर्थ यात्रियो का दल कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंच रहे है तथा प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग क्रौच पर्वत तीर्थ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। सचिव बलराम नेगी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से 71 सदस्यीय दल कल व 71 सदस्यीय दल आगामी 13 जून को क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचेगा । देवभूमि बद्री – केदार- कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने वाले 69 सदस्यीय दल का स्वागत करने मे प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, उप प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी, सुधीर नौटियाल सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़