काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव
मानव निर्मित यंत्र यह,है बौद्धिक उपहार।
करता प्रति क्षण काम यह, कभी न माने हार।।
इसका युग अब आ गया, यही करेगा काम।
बुद्धिमान यह यंत्र ही, श्रम का सुंदर धाम।।
उद्योगों में यंत्र यह, सतत करेगा कर्म।
धूमिल मानव अब दिखें, यही यंत्र का मर्म।।
थोड़े से ही समय में, बहुत करेगा काम।
बुद्धिमान इस यंत्र का, जग में शोहरत नाम।।
उत्पादन होगा बहुत, वृद्धि करें उद्योग।
इस बनावटी यंत्र का, है सशक्त उपयोग।।
इस कृत्रिम संयंत्र से, श्रमिक दिखें बेकार ।
आएगी तब भुखमरी, युवा श्रमिक लाचार।।
भले बनें उद्योगपति, जग में मालामाल।
किन्तु समग्र समाज यह, अब होगा कंगाल।।
मानववादी मूल्य का, तब होगा उपहास।
मानव हित में है नहीं, कृत्रिम बुद्धि विकास।।







