काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
शीश का ताज
शीश ताज़ मिलता उसे, जो है सहज विनीत।
करता उत्तम कर्म है, विनयावनत पुनीत।।
ज्ञानवान के शीश पर, शोभित मोहक ताज़।
रखता अपने आप पर, सहज दिव्यतम नाज।।
पावन जिसके भाव हैँ, वही पहनता ताज।
सबसे करता प्रेम है, बिना हुए नाराज।।
मोर मुकुट यह कृष्ण का, अति मनमोहक रूप।
इसे पहन कर हर मनुज, बन जाता है भूप।।
मूल्यवान अतुलित विमल, उत्प्रेरक यह ताज।
भाग्यवान हर मनुज का, अत्युत्तम है साज।।
मानवीय संवेदना, पहने अनुपम ताज़।
यह सर्वोपरि काव्य है, आकर्षक अल्फाज।।
महापुरुष के शीश का, यह उत्तम प्रिय हार।
शीश मुकुट मिलता उसे, जिसके दिव्य विचार।।







