संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है : मंत्री इंदरसिंह परमार।
पत्रकार वर्ता एवं प्रदर्शनी उद्घाटन
आगर मालवाः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्रीके नेतृत्व में सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। इसी कारण हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पर उतरते हुए देख रहे हैं। भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। आम आदमी की सोच बन गई है कि मोदी जी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है, सरकार ने एससी- अ एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को पो प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, पुर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, आभा चोपडा, निलेश पटेल, मंयक राजपूत, प्रवेश गुप्ता, सह प्रभारी दिलीप कारपेंटर आदि मौजूद थे।






