नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे

Spread the love

 

शिक्षक एवं साहित्यकार

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

 बारां (राजस्थान)

 

 

 

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे

————————————————————-

नहीं और कुछ हम चाहते नहीं तुमसे, हमको हमारी तुम खुशियां वह दे दो।

चाहे करो नहीं तुम प्यार हमसे, मगर तुम हमारी बगियाँ वह दे दो।

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे—————–।।

 

जैसा कि हमने सोचा था अब तक, तुम्हारे लिए तुमको अपना बनाकर।

ख्वाबों में तुमको हमने सजाकर, जीवन के लिए तुमको अपनाकर।।

मगर तुम उतने वफ़ा नहीं हमसे, हमें तुम हमारा प्यार वह दे दो।

चाहे करो नहीं तुम प्यार हमसे, मगर तुम हमारी बगियाँ वह दे दो।

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे—————।।

 

हमने तो अपना खून बहाकर, तस्वीर तुम्हारी ऐसी बनाई थी।

हमने तो कितने अरमान लेकर, महफ़िल तुम्हारी हमने सजाई थी।।

मगर तुमने बदनाम हमें कर दिया, हमें तुम हमारा जीवन वह दे दो।

चाहे करो नहीं तुम प्यार हमसे, मगर तुम हमारी बगियाँ वह दे दो।

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे—————–।।

 

तुमने हमसे की बेवफ़ाई, यहाँ और से तुमने मोहब्बत करके।

तुमने सजाया उसके दिल को, दिल यह हमारा बर्बाद करके।।

तुम बेशर्म और बेरहम निकले, हमें तुम हमारी इज्जत वह दे दो।

चाहे करो नहीं तुम प्यार हमसे, मगर तुम हमारी बगियाँ वह दे दो।

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे—————–।।

 

मगर याद रखना तुम यह कल को, जी नहीं पावोगे हमारे बिना तुम।

आयेगी याद हमारी मोहब्बत, करोगे हमारी वफ़ा यह याद तुम।।

नहीं अब हमको कुछ मतलब तुमसे, हमें तुम हमारी बहार वह दे दो।

चाहे करो नहीं तुम प्यार हमसे, मगर तुम हमारी बगियाँ वह दे दो।

नहीं और कुछ हम चाहते हैं तुमसे—————-।।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)