संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
हौसलों की उड़ान क्या होती है…!
दीपेश से पूछो हौसलों की ‘उड़ान’ क्या होती है,
वे कभी चौकीदार थे-पढ़ाई की महत्ता होती हैं।
अहमदाबाद से केवलानी परिवार रहा है बेज़ार,
पढ़ाई में दिलचस्पी ने नामचीन में किया शुमार।
पिछली कैट परीक्षा में 92.5 फीसद अंक मिले,
ना सिर्फ परिवार देश-दुनिया के भी चेहरे खिलें।
दीपेश से पूछो हौसलों की ‘उड़ान’ क्या होती है,
वे कभी चौकीदार थे-पढ़ाई की महत्ता होती हैं।
11 बरस में ही पिता का साया सर से उठ गया,
परिवार की जिम्मेदारी 12वें साल समझ गया।
चौकीदारी कर बी. कॉम और एम. कॉम किया,
छोटे भाई हेतू एमबीए का ख्वाब किनारे किया।
दीपेश से पूछो हौसलों की ‘उड़ान’ क्या होती है,
वे कभी चौकीदार थे-पढ़ाई की महत्ता होती हैं।
देश में हुआ नाम शिलांग आइआइएम में स्थान,
पहली बार पढ़ाई पे फोकस करेंगे होगा उत्थान।
अब तक नौकरी के साथ-साथ ही पढ़ाई की है,
बड़ी ही मेहनत और लगन से जिंदगी भी जी हैं।
(संदर्भ-चौकीदार से आइआइएम की चौखट तक !)






