नीलमणि, मवाना रोड, मेरठ।
स्वीकार
स्वयं को स्वीकार कर तो देखो
चित्त को साध कर तो देखो
मन की लगाम थाम कर तो देखो
गुण अवगुण स्वीकार कर तो देखो
ना चोर कहे मैं चोर
ना हिंसक कहे मैं हिंसक
ना क्रोधी कहे मैं अक्रोधी
ना निकम्मा कहे मैं लुल
गंदगी छिपे ना इत्र छिड़काने से
छिपे रोग को उजागर कर तो देखो
स्वीकार लो सत्य को
खुलकर बह जाकर तो देखो
ज्ञान रोशनी है मन के अंधेरे तक
पहुंचा कर तो देखो।







