ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में चलाया गया सफाई अभियान।
अल्मोड़ाः माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 17-06-2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत के द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एन टी डी अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को जैविक (गीला)व अजैविक (सूखा) कूड़े के बारे में जानकारी दी गई तथा यह भी अपील की गई कि वे लोग अपने आसपास गंदगी न फैलाएं और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें। जैविक व अजैविक कूड़े को अलग अलग कर उसे निर्धारित स्थान पर डालें। अपने आसपास के लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम एवं आवश्यक रूप से डस्टबिन का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वहां प्रेमा तिवारी, समस्त शिक्षिकाएं तथा समस्त छात्राएं मौजूद थीं।









