सांस्कृतिक नगरी में ‘भोर’ का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार नवीन बिष्ट है रचनाकार 

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत।

सांस्कृतिक नगरी में ‘भोर’ का लोकार्पण

वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार नवीन बिष्ट  (रचनाकार) 

                  अल्मोड़ाः वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार नवीन बिष्ट के हिन्दी काव्य संग्रह भोर का मंगलवार को होटल शिखर के सभागार मेें हुए समारोह में विमोचन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि काव्य संग्रह भोर मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है। इसमेे प्रकृति लोक व आध्यात्म के साथ ही नव वर्ष व बसंत का उल्लास का समावेश है। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। होटल शिखर की सीईओ नीरा बिष्ट ने कहा कि कविता की रचना एक दुरूह कार्य है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्रेरणा से ही व्यक्ति के अंदर सृजन का भाव उत्पन्न होता है। भोर काव्य संग्रह के रचनाकार नवीन बिष्ट इसी प्रतिभा से धनी हैं। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बिष्ट के काव्य संग्रह की सभी कविताएं काव्य प्रतिभा के ऊंचे आयाम को छूती हैं। इनमें राजनैतिक सामाजिक परिस्थिति परिलक्षित होती है वहीं ममता व वात्सल्य भी है तथा अमीर गरीब की खाई भी परिलक्षित होती है। उनकी प्रत्येक कविता कुछ न कुछ संदेश भी देती है। पुस्तक पर चर्चा करते हुए साहित्यकार महेंद्र सिंह महरा मधु ने बताया कि काव्य संग्रह में 52 कविताएं हैं। नववर्ष व बसंत पर लिखी 14 कविताओं के साथ ही काव्य संग्रह में विविध बिंबों के प्रतिबिंबित किया गया है। पहाड़ के हरेक प्रतीकों को स्थान दिया गया है वहीं बचुली पगली जैसी कविताएं एक नई दिशा प्रदान करती है। कुल मिलाकर काव्य संग्रह समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन करता है। नपा के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने रचनाकार नवीन बिष्ट की रचनाओं को समाज का प्रतिबिंब बताया। कहा कि उनकी लेखनी से समाज की हकीकत बयां करती है।

कुमाउनी साहित्कार त्रिभुवन गिरी महाराज ने भी बिष्ट की रचनाओं की सराहना की और आगे के लिए शुभकामानाएं दी। नवीन बिष्ट ने सभी का स्वागत करते हुए काव्य संग्रह पर प्रकाश डाला।महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता करते हुए रामकृष्ण मिशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने काव्य संग्रह को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रिय स्थली अल्मोड़ा में साहित्यिक गतिविधियों का गौरवशाली अतीत रहा है। नवीन बिष्ट इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाने में अमह योगदन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रचनाएं कालजयी होती हैं भोर काव्य संग्रह भी इसी प्रकार लंबे समय तक पाठकों को आनंद देता रहेगा। कार्यक्रम की शुरूआत में टीवी एंकर प्रीति बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। संचालन नीरज भट्ट ने किया। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष महेश परिहार उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी साहित्यकार दीपक कार्की डा. हयात सिंह रावत इतिहासविद् डा. निर्मल जोशी जिला सूचना अधिकारी सतपाल सिंह पूर्व स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डा जेसी दुर्गापाल पूर्व सभासद पत्रकार अशोक पांडे पत्रकार हरीश भंडारी वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी शंकर दत्त पांडे शेखर जोशी, चन्दन सिंह बिष्ट, चनदर सिंह बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, त्रिलोक नेगी, प्रमोद बिष्ट, राघव पंत अशोक पांडे जया जोशी माधुरी बिष्ट दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।