ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के सम्पूर्ण कार्य निर्धारित समय हों, पाण्डे
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा उसके बाद वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
जागेश्वर (अल्मोड़ा): लोनिवि के सचिव पंकज पाण्डे ने बुधवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना की, उसके बाद वहां मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।काम की गुणवत्ता के साथ साथ कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
सचिव के द्वारा धाम में चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक प्रबंधक एवं तहसीलदार बरखा जलाल, लोनिवि के विभागाध्यक्ष राजेश चन्द्र,एनएच के मुख्य अभियंता मुकेश परमार समेत अन्य अधिकारी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चन्द्र भट्ट आदि लोग मौजूद थे।







