संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शंका के आधार पर पकड़ा ट्रक।
कानड़ः शुक्रवार को दोपहर के करीब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शंक होने पर एक ट्रक UP.93 BT 4980 को पचलाना मार्ग पर पड़का व पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची ओर ट्रक को कानड़ थाने लाया गया
जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ भीड़ एकत्रित हो गई सभी के समक्ष पकड़े गए ट्रक को चेक कर तिरपाल को खोला तो उसमें से भैंस व पांडे की खाल मिली ।
थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने बताया कि उक्त ट्रक जावरा ओर नीमच से मवेशियों की खाल भरकर कानपुर होते हुए कोलकाता जा रहा था उक्त ट्रक के चालक के पास पर्याप्त कागजात होने पर ट्रक को वहां से छोड़ दिया गया।






