गोंडाः वजीरगंज के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि के पास स्थित कम्पोजिट विद्यालय में विधायक प्रेमनरायन पांडेय पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह के साथ तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। मौसम खराब होने के अंदेशे से प्रशासन ने प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को मुख्यालय पर आयोजित किया गया।

Spread the love

 

ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।

 

 

                      गोंडाः वजीरगंज के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि के पास स्थित कम्पोजिट विद्यालय में विधायक प्रेमनरायन पांडेय पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह के साथ तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। मौसम खराब होने के अंदेशे से प्रशासन ने प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को मुख्यालय पर आयोजित किया गया। यद्यपि मौसम साफ रहा और लोगों ने योगाभ्यास किया।विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि जन्मभूमि परिसर में आयोजित भंडारे सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक पांडेय का ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह व प्रधान विपिन सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने योग को स्वस्थ रहने का मूलमंत्र बताया। कार्यक्रम का स्थान बदलने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से निराश न होने की अपील की। पूर्वमंत्री रामबहादुर सिंह ने सभी तैयारियां पूरी होने के बाद अचानक बदलाव आयोजक की मनमानी करार दिया। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री भीगते हुए योग कर सकते हैं तो हम क्यों नही कर सकते?एसआरजी विनीता कुशवाहा ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, तरबगंज नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश पांडेय,एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, रामचंदर प्रजापति, सुभाष तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी,अवधेश सिंह,अंजनी दुबे आशीष द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

 

व्यवस्था में तनमन व धन से समर्पित प्रधान विपिन सिंह ने कार्यक्रम स्थल अचानक मुख्यालय स्थानांतरित करने पर घोर निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के अंदेशे पर आयुष विभाग के जिम्मेदारों से वाटरप्रूफ टेंट खुद से लगवाने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी गयी। पानी बरसने से मैटी गद्दे भीगने की झूठी रिपोर्ट शुक्रवार रात 11 बजे ही भेज दी गयी जबकि रात में गद्दा विछाया ही नही गया था। रात में तीन बजे डिओ के साथ मैटी पर बैठ कर बात होती रही। प्रधान ने बताया कि आयुष विभाग शुरुआत से ही असहयोग कर रहा था।

 

पतंजलि न्यास समिति के अध्यक्ष स्वामी भगवदाचार्य ने अचानक कार्यक्रम स्थल बदलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का रुख शुरुवात से ही नकारात्मक रहा वो तो जिलाधिकारी के दबाव के चलते अधूरे मन से कोंडर में कार्यक्रम की तैयारी में लगा रहा। जरा सी बूंदाबांदी में मौसम खराबी का बहाना बना कर अपना मंसूबा पूरा करने में कामयाब रहा।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)