रोजनामचा खाकसार का-92
@@@@@@@@@@@
पौराणिक सच-एक पठनीय कृति
—————————————-
पिछले दिनों बहुमुखी लेखन प्रतिभा की धनी बुलंदशहर की वरिष्ठ लेखिका सुधा गोयल जी का नमन प्रकाशन से हाल में ही प्रकाशित पौराणिक कथाओं का संकलन “पौराणिक सच” पढ़ने को मिला।
पुस्तक में संकलित 42 कथा रूपी मोती विभिन्न पुराणों व बोध कथाओं के सागर मंथन से निकले अमृत समान है जो सुधा जी की विद्वता के साथ-साथ उनकी तीक्ष्ण विवेचन क्षमता व साहसिक दृष्टि का परिणाम है।
मेरे लिए इस पुस्तक की चर्चा करने के पीछे लेखिका द्वारा न केवल हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णित चमत्कारिक प्रसंगों को सहज-सरल भाव में पाठकों के समक्ष परोसा जाना है, अपितु इन पर उनका एक नवीन तार्किक दृष्टिपात भी है, जो पाठकों के अंतर्मन को सोचने पर मजबूर कर देता है। स्वयं मैं इनमें से कई प्रसंगों को पहले विभिन्न स्रोतों से पढ़ चुका था, पर सुधा गोयल जी की दृष्टि से पढ़ने के बाद ही समझ में आया कि अपने आराध्यों व देवताओं के उन कृत्यों व आचरण पर हमारे मन में सवाल क्यों खड़े नहीं हुए जो स्वयं हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित नैतिक मूल्यों के विपरीत थे।
लेखिका द्वारा वर्णित जिन प्रसंगों ने एक पाठक के रूप में मुझे सोचने पर विवश किया है उनमें भगवान विष्णु का छल से तुलसी का स्पर्श कर उनका शील भंग करना, गोकर्ण की उत्पत्ति, महाराजा श्वेत का मानव शव भक्षण से क्षुधा पूर्ति, इंद्र का छलपूर्वक दिति के गर्भ में प्रवेश, कृष्ण द्वारा बर्बरीक का शिरच्छेद,माताओं द्वारा टुकड़ों मे पैदा हुए जरा संध का परित्याग व दक्ष कुमारी सती के अपमान के प्रसंग मुख्य हैं।
विद्वान लेखिका द्वारा स्वयं पुस्तक की भूमिका में पुराणों के पुनर्लेखन की आवश्यकता का प्रश्न उठाया गया है, जो सर्वथा उचित है। मेरे विचार में ऐसे प्रसंगों की तार्किक व वैज्ञानिक दृष्टि से समीक्षा होनी ही चाहि�







