संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
23 जून: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर विशेष
ओलंपिक की मशाल संकल्प विशाल…!
एक लौ जल उठती ओलंपिक की मशाल,
यह सिर्फ़ हैं मानवता का संकल्प विशाल।
जो सीमाओं के पार भी दिलों को जोड़ता,
एक स्वर में खेल मैदान के ओर हैं दौड़ता।
मात्र जीत नहीं बल्कि जीवन की उड़ान है,
हर एक देश की यहां अलग से पहचान हैं।
एक लौ जल उठती ओलंपिक की मशाल,
यह सिर्फ़ हैं मानवता का संकल्प विशाल।
ये दिवस ज्योत को हर दिल तक पहुँचाता,
केवल खेल उत्सव नहीं समानता हैं लाता।
साहस,समरसता और सपनों का महाकुंभ,
यहां नहीं चलता किसी प्रकार का भी दंभ।
एक लौ जल उठती ओलंपिक की मशाल,
यह सिर्फ़ हैं मानवता का संकल्प विशाल।
रेस में दौड़ता हर खिलाडी चाहे हारे-जीते,
अपने भीतर असीम संभावनाओं को लेते।
खेल प्रतिस्पर्धा समावेशिता प्रतीक बनता,
200 से ज्यादा देशों को एक मंच पे लाता।







