ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/202506232Se1Y2iZ
फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों कारें पलट गईं। टक्कर में पांच से छह लोग घायल हो गए। दो की मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिरोजपुरः फाजिल्का हाईवे पर एक भयानक और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित पीर खान शेख गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच से छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से दो की मौत हो गई। बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों कारों में गंभीर रूप से घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है, जो फाजिल्का जिले में पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था और घर लौट रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। एक अन्य मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी चार घायलों का फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
108 इमरजेंसी एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को इलाज के लिए फिरोजपुर भेज दिया गया है।
बाइटः डॉक्टर
बाइटः एंबुलेंस चालक






