रूशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का इजरायल पर फिर अटैक

Spread the love

                  यरूसलमः इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें (Israel Iran War) दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत (Israel Iran Ceasefire) का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

               इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागे जाने की वजह से देश भर में सायरन बजने लगे। ये हमला ईरानी समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद हुआ। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि अगर इजरायल अपनी हवाई हमले बंद कर दे, तो ईरान भी जंग को रोक देगा। ईरान के मिसाइल हमले से ठंडे बस्ते में चली जाएगी सीजफायर डील?

                इजरायल की फौज ने अपने नागरिकों को हिदायत दी थी कि वो सुरक्षित ठिकानों में चले जाएं। ताजा हमले की वजह से सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत पर सवालिया निशान लगा दिया है। ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है।

               ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद उम्मीद थी कि शायद जंग टल जाए। मगर इस मिसाइल हमले ने हालात को और पेचीदा कर दिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि वो हर तरह के हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)