संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
रिमझिम वर्षा के बाद से ही कुछ किसानों ने बोवनी प्रारंभ कर दी है।
कानड़ः नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गतदिनों से हो रही हल्की व रिमझिम बारिश के बाद से ही किसानों द्वारा खरीफ की फसल की छूट फुट बोवनी प्रारंभ कर दी गई हालांकि इस वर्षा को बोवनी के लिए प्रर्याप्त नहीं माना जा रहा है लेकिन किसानों द्वारा खरीफ फसल की बोवनी प्रारंभ कर दी है कुछ ग्रामीण क्षेत्र में बताया जा रहा है कि बोवनी के लिए प्रर्याप्त वर्षों हो गई है जिसके चलते बोवनी कार्य प्रारंभ हो गया है वैसे तो खरीफ फसल की बोवनी के लिए अभी भी एक झमाझम वर्षा का इंतजार किसानों को है।






