संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
बड़ी उमंग और उत्साह के साथ निकले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा…..
रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत रथयात्रा में ढोलक की थाप पर थिरकती हुई युवतियां।
गूंजे जयकरें जगदीश भगवान के
कानड़ः गुरुवार को नगर में भगवान जगन्नाथ जगदीश की रथ यात्रा बड़े हर्ष उल्लास के साथ अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई
रथ यात्रा बोरखेड़ी रोड स्थित खाती समाज धर्मशाला से सुबह 9:00 बजे भगवान जगदीश की पूजा अर्चना कर जगदीश भगवान को आकर्षित एवं सुसर्जित रथ में विराजित कर रथ यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः खाती समाज धर्मशाला पहुंची जहां समाज के वरिष्ठ जनों ने रथ में विराजित जगदीश भगवान की महा आरती की गई ओर विशाल भंडारा के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ
भगवान जगन्नाथ को सुसर्जित रात में विराजमान किया गया ओर समाज के युवाएं पूरे भक्तिभाव से रथ को युवा रस्सी से खींचते हुए रास्ते में आए मार्ग को प्रसस्थ झाड़ू से सफाई करते हुए चल रहे थे रथ यात्रा में महिलाएं युवतियां बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सभी ढोल नगाड़े की थाप ओर बैंड बजे की धुन पर नाचते गाते हुए सड़क पर चल रहे थे यात्रा मे नगर सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
रथ यात्रा का नागर भ्रमण के दौरान नगर के विभिन्न स्थान व चौराहा पर विभिन्न संगठनों द्वारा ओर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ भगवान का स्वागत किया गया रथ यात्रा में इंदौर उज्जैन आदि स्थानों से बाहर से आए समाज के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्यो ओर नगर के समाज के वरिष्ठ लोगों का नगर में विभिन्न जगहों पर सरोपा बांधकर स्वागत किया गया।






