संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
प्रेम तो मिले बिना ही अनंत हैं…!
हमारा प्रेम तो मिले बिना ही अनंत हैं,
वहीं नए ज़माने का अकेला वसंत हैं।
हम तो एक-दूसरे के हृदय में रहते है,
मन ही मन हम सब कुछ कह लेते हैं।
हर दिन-पल मिलने का ख्वाब देखना,
तुम्हे सोचकर मुस्कुराहटें भी समेटना।
हमारा प्रेम तो मिले बिना ही अनंत हैं,
वहीं नए ज़माने का अकेला वसंत हैं।
प्रथम मिलन के ख्वाबों को तुम बुनों,
इस बारे में किसी ओर की नहीं सुनों।
सुनों मुझे कोई “तोहफा” नहीं चाहिए,
सिर्फ तुम्हारे नयनों की शराब चाहिए।
हमारा प्रेम तो मिले बिना ही अनंत हैं,
वहीं नए ज़माने का अकेला वसंत हैं।
ख्वाबों को अलविदा कहना चाहती हूँ,
मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहना चाहती हूँ।
अब आओं हम किसी उपवन में मिले,
बैठो प्यार की खुशबू से जीवन खिलें।






