काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सत्य की पुकार
लगा रहा गुहार सत्य आइये बचाइये।
लगे सदैव सत्य पर्व नित्य ही मनाइये।
कभी न छोड़ सत्य पंथ दिव्य मर्म है यही।
रहो सदैव सत्य संग कर्म-धर्म है यही।
रहे सुसत्य फाग-राग स्तुत्य भव्य यज्ञ हो।
कभी न हो असत्य वाक्य बोलना न व्यंग्य को।
असत्य दे रहा जवाब सत्य आज मौन है।
सुना रहा खरी – खरी असत्य खेल कौन है?
सहिष्णु सत्य रो रहा अमानवीय कृत्य से।
मचा रहा धमाल झूठ – मूठ दुष्ट नृत्य से।
अपावनी असत्यता बढ़ी- चढी दिमाग में।
सुरम्यता असत्य की दिखे सुरील राग में।
अनिष्ट हो रहा विनष्ट सत्य पंथ हो रहा।
विशिष्ट सत्य- धर्म- पुण्य नम्र भाव खो रहा।
अजेय सा बलिष्ट पाप अस्तिमान हो रहा।
असत्य सत्य को गिरा – गिरा सहर्ष धो रहा।
पुकार सत्य की सुनो इसे अभी उठाइये।
रखो इसे सजा- धजा अनर्थ से बचाइये।






