ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ईसीएचएस में एंबुलेंस न होने के कारण हो रही है दिक्कत।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शनिवार को कचहरी बाजार में स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ईसीएचएस में एंबुलेंस न होने के कारण पूर्व सैनिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने एंबुलेंस की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है।26जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर सभी पूर्व सैनिकों से प्रतिभाग करने की अपील की है। सीएसडी कैंटीन में सभी को समान रूप से सामान देने की मांग की गई है।
नगर की तमाम समस्याओं को लेकर सभी मंचों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया गया। दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवकाश प्राप्त कर्नल शशिशेखर जोशी, मोहन सिंह अल्मिया, दीपक कुमार टम्टा, जेएन वर्मा, महेंद्र बिष्ट, आशीष वर्मा, आनन्द बिष्ट, राजेन्द्र शाही, नरेन्द्र बघरी आदि लोग मौजूद रहे।









