ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राजकीय सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम में बच्चों को दिया गया विधिक ज्ञान।
अल्मोड़ाः नगर के जीवन धाम में स्थित राजकीय सरस्वती शिशु मंदिर में आज दिनांक 05-07-2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को नालसा (एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी मदद) योजना 2016, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हरेला महोत्सव (पौधारोपण) के तहत विद्यालय में औषधीय पौधों को रोपण किया गया। विद्यालय में तुलसी के पौधे व माल्टा के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर वहां स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।









