प्रो. डॉ. मंजू वर्मा,
(रिटायर्ड प्रोफेसर)
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
8 जुलाई 2025
मन बावरा
मास्टर्स के प्रथम वर्ष की क्लास में जब प्रोफेसर चोपड़ा ने कहा कि शायद आपकी क्लास एक शोधकर्ता पढ़ाएंगे जिनका नाम राजीव वर्मा है। कई विद्यार्थी उन्हें प्यार से राज सर कह कर बुलाते हैं I राज सर……राज सर….यह नाम सुनते ही मुझे ऐसे लगा जैसे मैं तो उन्हें बहुत पहले से जानती भी हूँ और पहचानती भी हूँ। वो इतिहास के एक रिसर्च स्कॉलर थे और विभाग में उनका आना जाना कभी-कभी होता था। उनका नाम सुनने के बाद मेरा मन उन्हें देखने के लिए लालायित हो गया था। बिना देखे, बिना किसी मेल मुलाकात के मेरे मन में उनकी एक तस्वीर बन गयी थी।
एक चिर परिचित सी स्निग्धता के एहसास से मेरा मन बावरा हो गया था। कहाँ हैं वो…..किस से पूछूं…. ? कैसे दिखते होंगे….यह जानने की तो जरूरत नहीं थी…क्यों कि मुझे पता था कि वो कैसे दिखते हैं…..उनका नाम सुनने के बाद मैंने विभाग में आने जाने वालों में उन्हें ढूंढने का प्रयास किया l वो हमारी क्लास पढ़ाने आयेंगे यह जानकार दिल को बहुत सुखद अनुभूति हुई थी। परंतु कितने ही दिन बीत गए वो पढ़ाने नहीं आए और ना ही उनका ऐसा कोई प्रयोजन था। फिर क्लास में उनके नाम की घोषणा और मेरे हृदय में उनके लिए प्रेम का अंकुरित होना…. यह सब क्या था…..जैसे कोई देवीय संकेत….कोई पूर्वजन्म के प्रेम की अधूरी छूटी चाहत…..कुछ तो था….जो मुझे उनकी ओर आकर्षित होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। वर्ना मेरे जैसी संस्कारों और परम्पराओं में बँधी एक मर्यादित परिवार की बेटी…इस तरह के संबन्धों के बारे में सोच भी नहीं सकती थी।
मैं भी कितनी बावरी थी…….हाँ बावरी तो सच में थी जो बिना जाने पहचाने उनकी चाहत में इतनी खो गयी थी कि मेरी सुध बुध राज सर को देखने और पाने के लिए तड़प उठी थी…यह कैसी मानसिकता थी…….जानने के लिए पढ़े मेरा लिखा सत्य पर आधारित उपन्यास….
” राज सर आई. पी.एस.”
जो Amazon पर उपलब्ध है…..
प्रो. डॉ. मंजू वर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़






