संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार ️ ️
अवैध स्थल पर भण्डारण एवं एक्सपाईरी कीटनाशी
क्रय-विक्रय करने पर एक फर्म का लायसेंस निलंबित किया
आगर-मालवा:– उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया द्वारा मे.चौधरी कृषि सेवा केन्द्र, कानड़ द्वारा अवैध स्थल पर भण्डारित एवं एक्सपाईरी कीटनाशी क्रय-विक्रय पाये जाने पर लायसेंस निलंबित किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मे.चौधरी कृषि सेवा केन्द्र, कानड़ ने अवैध स्थल पर भण्डारित तरल कीटनाशी मात्रा 7885 लीटर एवं ठोस प्रदार्थ के रूप में मात्रा 816.93 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 16456097 है एवं एक्सपाइरी कीटनाशक दवा 7.00 लीटर दवा का क्रय-विक्रय पाया गया। साथ ही सम्बंधित फर्म के प्रोपराईटर के द्वारा उर्वरक लायसेंस के बिना तरल कार्बनिक खाद का विक्रय एवं भण्डारण किया गया था। एक्सपाइरी की धारा सम्बंधित फर्म मे. चौधरी कृषि सेवा केन्द्र, कानड़ विकासखण्ड आगर प्रोपराइटर श्री सिद्धनाथ चौधरी द्वारा कीटनाशी अवैध भण्डारण स्थल पर भण्डारण पाया जाना कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के नियम 10 (सी) एवं एक्सपायरी डेट की कीटनाशक क्रय-विक्रय करने से इन्सेक्टिसाईड एक्ट 1968 की धारा-13 एवं इन्सेक्टिसाईड रूल्स 1971 की धारा 10 एवं 12 का उल्लंघन किया गया है। सम्बंधित फर्म का लायसेंस क्रं. 89/2015-16 को निलंबित किया गया है।






