उत्‍तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने फ‍िर जारी की चेतावनी

Spread the love

 

              देहरादूनः समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के दौर आफत बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर आने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है।

               दिनभर में देहरादून और मसूरी क्षेत्र में 130 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। जिससे जगह-जगह काफी नुकसान की भी सूचना है। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में भी रुक-रुककर तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा

               मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रायपुर क्षेत्र के किरसाली चौक, आइटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

              सीएम ने जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सुधारने, चेतावनी बोर्ड लगाने और रिस्पांस टाइम कम करने के लिए सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला, पार्षद अभिषेक पंत आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।