ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में जिलाधिकारी ने लगाया पौधा।
जागेश्वर (अल्मोड़ा): जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, हरियाली और जैवविविधता के कार्यों को बढ़ावा दिया जाए।
इस अवसर पर वहां उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल, सीएमओ डॉ नवीन तिवारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।








