संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कानड़ : हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तारी आरोपी में फूल सिंह, करणसिंह,ओर इश्वर सिंह शामिल हैं जिन्हें दुपाड़ा जोड़ से बुधवार को दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शेष तीन नामजद आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है ओर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






