ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/202507177rwl3YyM
फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी
अलग-अलग मामलों में फिरोजपुर पुलिस ने 9 किलो 593 ग्राम हेरोइन , 2 किलो अफीम , एक ड्रोन ओर दो रिमोट , एक पिस्टल, एक कंप्यूटर कंडा मोटरसाइकिल और कार की बरामद ।
एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी
पंजाब पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिसमें अलग-अलग मामलों में फिरोजपुर पुलिस ने 9 किलो 593 ग्राम हेरोइन , 2 किलो अफीम , एक ड्रोन ओर दो रिमोट , एक पिस्टल, एक कंप्यूटर कंडा मोटरसाइकिल और कार बरामद ओर पांच को गिरफ्तार किया है यह जानकारी एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
उन्होंने कहा कि पहले मामले में भारत पाक सीमा के साथ लगते टेंडी वाला के पास एरिया में पुलिस और बीएसएफ ने सांझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 15 पैकेट जिसका वजन 7 किलो 677 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है आगे की जांच की जा रही है हमारे पास लीड है आने वाले समय में और भी कई खुलासे हो सकते है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस और बीएसएफ में साझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान से आया हुआ एक ड्रोन दो रिमोट और 1 किलो 400 ग्राम हैरोइन के साथ एक नौजवान को गिरफ्तार किया है एसएसपी फिरोजपुर ने कहा आगे की जांच की जा रही है कि इसके साथ कौन-कौन है आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते है।
और तीन अलग अलग मामलों में पुलिस ने 509 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम और एक पिस्टल के साथ चार को गिरफ्तार किया गया है ।
बाइटः एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिह सिद्धू






