काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
भारत की गूँज
भारत गूँजत विश्व बना मन मोहक राग निकाल रहा।
हो सबका वह आस दिखे सबके दिल को वह पाल रहा।
बोलत सुंदर बोल मिठास सदा उत्साह उमंग भरे।
घोलत माधुर घोल सुधा सब के मन में प्रिय रंग भरे।
स्थापित भारत का मन मंदिर प्यार लुटावत गावत है।
विश्व बने समुदाय महान यही कहता नित नाचत है।
भीतर -बाहर से मृदुता अति कोमल भाव सदा रखता।
छत्र दिखावत है जग को अति शीतल छाँव सदा करता।
कारुण भाव सदा मन में पिघले जब दीन- दुखी दिखता।
हो खुशहाल प्रसन्न रहे जब मानव सत्य सुखी मिलता।
जागत है दिन-रात सदा जग के प्रति उत्तम भावन है।
मानव पावन धाम बने यह भारत दिव्य लुभावन है।
मातु पिता गुरु देव सदा यह भारत बोल रहा कब से।
मालिक है सबका प्रभु राम बतावत भारत है कब से।
भारत संस्कृति का गढ़ है इसका नित उद्गम है जब से।
बात यही कहता उर से यह भारत प्रेम करो सबसे।






