ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
फ़िरोज़पुर एएनटीएफ ने ड्रोन और एक किलो से ज़्यादा हेरोइन के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ़्तार
एआईजी एएनटीएफ सोहन लाल द्वारा दी गई जानकारी
एंकरः नशे के ख़िलाफ़ अभियान के तहत फ़िरोज़पुर पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाए हैं, जिसके तहत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए जा रहे हैं। साथ ही, नशा तस्करों की गिरफ़्तारी भी हो रही है। इसी कड़ी में, फ़िरोज़पुर एएनटीएफ ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके पास से एक किलो से ज़्यादा हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी सोहन लाल ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। जिसके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया गया है, जिसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था। आगे पूछताछ की जाएगी कि उसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।
बाइटः सोहन लाल एआईजी एएनटी एफ






