संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
हुई होगी कुछ ऐसी बात…!
ज़रूर उनसे हुई होगी कुछ ऐसी बात,
जिससे लगा उनके दिल पर आघात।
क्या? विपक्ष ने हैं साधा कोई निशाना,
इसलिए “स्वास्थ्य” को बनाया बहाना।
क्या? सत्ता पक्ष से थी कोई नाराजगी,
काम नहीं आ रही थी क्या? ये सादगी।
ज़रूर उनसे हुई होगी कुछ ऐसी बात,
जिससे लगा उनके दिल पर आघात।
अचानक नहीं लेता कोई ऐसा निर्णय,
कार्यकाल के 2 साल ही बचे परिणय।
हाथ जोड़कर सबसे करते रहें विनती,
“सत्तापक्ष व विपक्ष” करते रहे गिनती।
ज़रूर उनसे हुई होगी कुछ ऐसी बात,
जिससे लगा उनके दिल पर आघात।
मैं सोचता हूँ क्यों? हुए होंगे वे आहत,
सभी सांसद करें विनती तब हो राहत।
हे नमो-बाबा ना जाओं काशी व काबा,
करें वापसी धनखड़जी हो जाए शावा।
(संदर्भ-उपराष्ट्रपति का अपने पद से इस्तीफा)






