फतेहपुर में खागा क्षेत्र के बुदवन-प्रेमनगर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को एक डंपर ने टक्कर मारी

Spread the love

 

                फतेहपुरः खागा क्षेत्र के बुदवन-प्रेमनगर मार्ग पर शुक्रवार देर रात प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से निकले तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई।

               पुलिस की मदद से 25 घायलों को रात में खागा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सीय टीम ने गंभीर घायल रहे फतेहपुर कोतवाली के मिठ्ठनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुधीर पटेल पुत्र शिवभूखन तथा 18 वर्षीय सपना पुत्री महेश कुमार लोधी को मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर

                सीएचसी से 13 घायलों को चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन घर लेकर चले गए। ट्रैक्टर चालक दयाराम निवासी मिट्ठनपुर भी हादसे में गंभीर घायल हो गया।

                   रात में सीओ ब्रजमोहन राय ने कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के साथ अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत की। पुलिस ने घायलों के स्वजन को सूचित करते हुए उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)