प्रो. डॉ. मंजू वर्मा,
(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़)
हैलो जिन्दगी
जिंदगी ने मुझे दर्द दिया है मै कागजों पर दर्द लिख रही हूँ । एक उम्र से मैं गम के सैलाब में डूब रहीं हूँ बिना मांझी की कश्ती सी साहिल को ढूंढ रही हूँ। कौन जाने कब और —कहाँ होगा किनारा…..कब मिलेगा वो सहारा जिस को मिलने की चाहत में है मन —-नियति बहुत क्रूर है मुझ से—गिला है मुझको मेरे रब से …..ऐसे क्यों ठोकर मारी है उसने ……तूफ़ानों में फैंका है उसने……संघर्ष लिख दिए नसीब में मेरे ……बिना किसी राहत के…..बिना किसी चाहत के……बस बहते रहना है निरंतर…….जीना है दरिया जैसे …..एक लक्ष्य को हासिल करना है……जैसे समुद्र में समाहित होना……बस इंतजार है तब तक……बहना भी होगा तब तक ….. रहेगा जारी लिखा जो प्रारब्ध मे……आत्मा का सफर……मिट्टी की देह से मुक्त होने तक का सफ़र……जैसा भी हो……सुखद या दुखद……पूर्ण करना होगा…..यह भी एक खेल है…..कठपुतलियों का……जिसकी डोर ईश्वर के हाथ है…..जब तक चाहे…..जैसे चाहे……बस खेल खत्म……शो ओवर
भाग्य ने मेरे सब रंग छीन लिए मैने जिंदगी के कैनवास पर झरते पुष्प और सूखे पल्लव विहीन दरख्तों की चित्रकारी की जो मुझे मिला उसी रूप में मैने सजा दिया।
जारी रहेगा यूँ ही जिंदगी का सफर
मेरे अतीत के पन्नों से……जानने के लिए पढ़े…..मेरा लिखा सत्य पर आधारित उपन्यास…….जो Amazon पर उपलब्ध है
” राज सर आई. पी. एस.”






