सावन का महीना प्रकृति और प्रेम का प्रतीक: सपना शर्मा

Spread the love

 

ब्यूरो  बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

 

 

सावन का महीना प्रकृति और प्रेम का प्रतीक: सपना शर्मा

 

सावन उत्सव की विविध स्पर्धाओं उमा मटोलिया व वंदना शर्मा अव्वल रहीं।

 

 

                बिलासपुर (छत्तीसगढ़):  ब्राह्मण समाज का सावन उत्सव कार्यक्रम अध्यक्ष सपना मदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण एवं सामूहिक सौहार्द की भावना को समर्पित रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, हरे रंग की साड़ियां, श्रृंगार एवं गीत-संगीत के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गेम में उमा मटोलिया प्रथम, शीतल शर्मा द्वितीय व उषा शर्मा तृतीय रहीं। सावन स्पेशल गेम्स में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय प्रियंका शर्मा व तृतीय प्रतिभा शर्मा रहीं।

 

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। मेंहदी प्रतियोगिता, झूला झूलन, रंगोली एवं साज-सज्जा स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज की अध्यक्ष सपना शर्मा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं और महिलाओं को सामाजिक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव की सराहना की और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की प्रशंसा की। सावन उत्सव ने जहां महिलाओं को मनोरंजन का अवसर दिया, वहीं सामाजिक एकजुटता और परंपराओं से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम बना। आयोजन की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)