ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सुगबुगाहट हुई तेज।
अल्मोड़ाः जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित दावेदार अपनी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
वहीं कुछ निर्दलीय सदस्य भी अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। अभी तक किसी पार्टी ने आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन अंदरखाने जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। जिला पंचायत के कई नवनिर्मित सदस्य क्षेत्रीय तथा सामाजिक समीकरण के आधार पर संभावित गठजोड़ की दिशा में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
इस बार के चुनाव में निर्दलीय जीते हुए प्रत्याशियों की संख्या भी काफी और इनकी भूमिका भी अहम मानी जा रही है, ये अध्यक्ष पद की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।इसी कारण राजनीति पार्टियां इन्हें अपने पाले शामिल करने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही हैं।








