ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखडा नदी पर लकड़ी के अस्थाई पुल के नदी की तेज धाराओं में समाने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई गयी ट्राली के एक तरफ का स्तम्भ भूकटाव के कारण खतरे की जद में आ गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

               ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखडा नदी पर लकड़ी के अस्थाई पुल के नदी की तेज धाराओं में समाने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई गयी ट्राली के एक तरफ का स्तम्भ भूकटाव के कारण खतरे की जद में आ गया है। हिमालयी क्षेत्रो में लगातार मूसलाधार बारिश होने तथा मोरखडा नदी के जल स्तर में निरन्तर वृद्धि होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आने वाले समय में यदि मोरखडा नदी पर लगी ट्राली का स्तम्भ भूकटाव के कारण नदी की तेज धाराओं मेें समा जाता है तो ग्रामीणों व तीर्थ यात्रियों की मुश्किले बढने के साथ मदमहेश्वर धाम की यात्रा खासी प्रभावित हो सकती है। बुधवार को लगभग तीन दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री ट्राली के सहारे मोरखंडा नदी को पार कर अपने गतव्यो को पहुंच गये है मगर ट्राली में कभी भी तकनीकी खराबी आने के कारण तीर्थ यात्रियो व ग्रामीणों की जिन्दगी से बड़ा खिलवाड हो सकता है। आपदा के दो वर्षो बाद भी बनातोली में स्थाई पुल का निर्माण तथा बनातोली यात्रा पडाव के निचले हिस्से मेें सुरक्षा दिवालो का निर्माण न होने से ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार मदमहेश्वर धाम को पांचवा धाम घोषित करने की कोरी घोषणाएं कर रही है दूसरी तरफ स्थाई पुल निर्माण की डी पी आर शासन की फाइलो में कैद रहने से स्थाई पुल का निर्माण नही हो पाया है। बता दे कि मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे मोरखडा नदी पर 6 दशक पूर्व बने लोहे का गार्डर पुल 14 अगस्त 2023 में मोरखडा नदी की तेज धारााओं  समा गया था तथा जिला प्रशासन द्वारा मदमहेश्वर धाम मेें फसे 350 से अधिक तीर्थ यात्रियों को हेली सेक्स्यू के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। लगभग एक सप्ताह बाद लोक निर्माण विभाग व गौण्डार के ग्रामीणो द्वारा मोरखंडा नदी में लकड़ी का अस्थाई पुल तैयार कर आवाजाही शुरू तो की गयी थी मगर विगत वर्ष 26 जुलाई को मोरखंडा नदी पर बना अस्थाई पुल नदी के वेग मे समाने के बाद फिर 105 तीर्थ यात्रियों का हेली रेक्स्यू किया गया था तथा 2 अगस्त को लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण के सहयोग से मोरखंडा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बना कर मदमहेश्वर धाम की यात्रा सुचारू की गयी थी । विगत दिनो मोरखंडा नदी की तेज धाराओं में फिर लकड़ी के अस्थाई पुल के समाने से तीर्थ यात्री व ग्रामीण ट्राली की रस्सी के सहारे आवाजाही करने के लिए विवश बने हुए है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्राली के संचालन के लिए दो व्यक्तियों को तैनात तो किया गया है मगर तीर्थ यात्रियों व ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर मोरखंडा नदी को आर – पार करना पड रहा है। मदमहेश्वर धाम की यात्रा से लौटे अभिरत्न ने बताया की ट्राली से आवाजाही करना जोखिम भरा है तथा मोरखंडा नदी का जल स्तर उफान पर है। बनातोली के व्यापारी बीरबल बिष्ट ने बताया की ट्राली के स्तम्भ तथा बनातोली के नीचे भूस्खलन लगातार जारी है तथा ट्राली का स्तम्भ व बनातोली यात्रा पडा़वों  कभी भी खतरे की जद मे आ सकता है। उनका कहना है कि रात्रि के समय मोरखंडा नदी का वेग उफान मेें आने के कारण होटल स्वामी अपर बनातोली मे शरण लेने के लिए विवश बने हुए है ।

ग्राम पंचायत गौण्डार के निवर्तमान प्रधान बीर सिंह पंवार का कहना है कि मोरखंडा नदी पर पुल निर्माण, बनातोली व गौण्डार गांव के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवालों के निर्माण के लिए दो वर्षो से शासन – प्रशासन से पत्राचार किया गया है मगर शासन- प्रशासन स्तर से सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले है। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्राली के संचालन के लिए दो व्यक्तियों को तैनात तो किया गया है मगर ट्राली के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बताया कि यदि मोरखंडा नदी के जल स्तर में वृद्धि होती है तो ट्राली के स्तम्भ के साथ होटल ढाबों को भारी नुकसान पहुंचने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्ष 7 अक्टूबर को बनातोली मे मोरखंडा नदी पर लोहे के गार्डर पुल निर्माण की घोषणा की गयी थी मगर आज तक मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी अमल नही हुआ।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।