ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी के कारण बस संचालन हो रहा है प्रभावित।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा डिपो में चालकों की कमी से प्रभावित हो रहा है सब संचालन कार्य ।चालक न होने के कारण बस सेवाएं बार बार स्थगित करनी पड़ रही हैं । इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो के चालकों के 25 से अधिक पद खाली हैं। इससे कई सेवाएं बार बार स्थगित करनी पड़ रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी तो हो ही रही है वहीं परिवहन निगम को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
यात्रियों ने शासन प्रशासन से चालकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग की है।
एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि चालकों के रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय को भेजी गई हैं।







