ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बग्वालीपोखर में 15अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा): पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर, बिंता, गगास, कुवाली की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सैनिक हवलदार पूरन चन्द्र हर्बोला ने लीग की सदस्यता लेने और भूपिल सिंह भण्डारी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी।
ब्लॉक प्रतिनिधि देवेन्द्र बिष्ट बताया कि सॉरी समान योजना के तहत जिलाधिकारी ने ₹500000 रोजगार योजना के लिए रखे हैं जो भी पूर्व सैनिक इच्छुक हो वह अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लें ।
बैठक में 19 कुमाऊं के शहीद चंद्रशेखर हरबोला के नाम पर उनके गांव हाथी- खूर डी से उदयपुर गोलू देवता मंदिर जाने वाले मार्ग पर उनके नाम का गेट लगाने का प्रस्ताव पास किया है।
बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त को झंडा रोहण के बाद बग्वाली पोखर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में कैप्टन बहादुर सिंह, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, हरि सिंह भंडारी, जीवन सिंह परिहार, प्रताप सिंह, कैप्टन दौलत सिंह, ललित मोहन नेगी आदि लोग मौजूद थे।







