ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की सुनीता और भाजपा की हेमा गैड़ा होंगे आमने-सामने।
अल्मोड़ाः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अंतिम आरक्षण जारी हो गया है।आरक्षण जारी होने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुनीता कुंजवाल और भाजपा से हेमा गैड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही ने बगावत न हो इसके लिए अंदर खाने डैमेज कंट्रोल करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
जिले में भाजपा के तीन तो कांग्रेस के पांच दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल और भाजपा से हेमा गैड़ा का नाम तय माना जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज का कहना है कि कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल होंगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया है कि भाजपा से हेमा गैड़ा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी।







