ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अलमोड़ा।
अधिकारी चौबीस घंटे रहें अलर्ट : जिलाधिकारी
बागेश्वरः जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आपदा नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया।
उन्होंने कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे चालू रखने औरो तहसील स्तर पर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी भटगांई ने आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों से जिले में बारिश के कारण बंद सड़कों, आवासीय भवनों की क्षति और कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को लेकर तमाम जानकारियां ली। उन्होंने ने अधिकारियों को जलभराव, भूस्खलन और मार्ग अवरूद्ध जैसी स्थिति की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी भटगांई ने लोगों से सावधानी बरतने, अतिआवश्यक न होने पर यात्रा से बचने तथा विशेष रूप से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एनएस नबियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सिखा सुयाल व अन्य मौजूद थे।







