ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राजकीय शिक्षक संघ ने 10अगस्त के बाद चॉकडाउन हड़ताल की दी है चेतावनी।
अल्मोड़ाः प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने अब कमर कस ली है। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक हुई। इस संबंध में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरजोर तरीके से इस भर्ती का विरोध किया जाएगा। शिक्षक संघ के वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो 10 अगस्त से चॉकडाउन हड़ताल की जाएगी।
उन्होंनेे आरोप लगाया है कि सरकार शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। यदि 10 अगस्त तक शिक्षकों की पदोन्नतियां नहीं की गई तो 10 अगस्त के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चॉकडाउन हड़ताल हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल की अध्यक्षता में संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया। इस अवसर पर वहां जिला उपाध्यक्ष मदन भण्डारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, महिला संयुक्त मंत्री राधा लस्पाल, जिला संगठन मंत्री जीवन सिंह नेगी, चंदन सिंह रावत आदि लोग मौजूद थे।







