ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला अस्पताल में पिछले छः महीने से नहीं हो रहा मनोरोगियों का इलाज।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ न होने के कारण रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं लेकिन मनोरोग विशेषज्ञ न होने के कारण उन्हें बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। अधिकतर मनोरोगियों को हल्द्वानी या अन्य शहरों के अस्पतालों के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पिछले छः महीने से भी अधिक समय से मनोरोग विशेषज्ञ का पद खाली है।
इससे पूर्व यहां बॉन्डधारी चिकित्सक तैनात था लेकिन बॉन्ड की अवधि समाप्त होने के बाद से दुबारा चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है जिसके कारण मानसिक रूप से बिमार लोगों को इलाज नहीं हो पा रहा है।
यहां बहुत दूर से लोग इलाज के लिए आते हैं जिनमें लमगड़ा, जैंती, दन्या, बाड़ेछीना, धौलादेवी, ताकुला, हवालबाग, लोधिया, सोमेश्वर व अन्य जगहों से आते हैं।
जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि जिला अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक का पद खाली है जिसके बारे में मुख्यालय को विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए लिखा गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती हो जाएगी।







