500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,दो बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

 

               चंबाः जिला चंबा के उपमंडल चुराह में वीरवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भंजराडू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर पधरी के समीप उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

                 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक मोड़ पर नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधा गहरी खाई में जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में राजेश कुमार (40) पुत्र नरेन सिंह, उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटा दीपक (15) निवासी गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा शामिल हैं। इनके अलावा राकेश कुमार (44) पुत्र हरि सिंह निवासी गांव बुलवास और हेम पाल (37) पुत्र इंदर सिंह निवासी गाँव सलांचा, डाकघर भंजराडू भी इस हादसे के शिकार हुए। सभी मृतक तहसील चुराह, जिला चंबा के निवासी थे।

                     दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। रात का समय होने और स्थल के अत्यधिक दुर्गम होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।

                     इस हृदयविदारक हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है और हर आंख नम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

चंबा एसपी का आया बयान

चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम स्थल और रात का समय होने के बावजूद सभी शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की संभावना सामने आई है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से सावधानी बरतने और वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है।

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

                   घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है। सीएमओ द्वारा एक्स पर लिखा गया कि चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।