ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अब महिलाओं को नहीं भटकना पड़ेगा इधर उधर, अस्पताल में शुरू हुई ऑपरेशन थियेटर की सेवा।
अल्मोड़ाः जिला महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में में ऑपरेशन थियेटर की सेवा एक बार फिर से बहाल हो गई है। पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के चलते यह सेवा पूरी तरह से बंद थी, जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।कई बार उन्हें जान जोखिम में डालकर प्राइवेट अस्पतालों या अन्य जिलों के अस्पतालों की ओर भागना पड़ रहा था।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे के द्वारा इस सेवा को पुनः सुचारू करने के संबंधित विभाग को बार बार अवगत कराया गया। पाण्डे के प्रयासों, जन-जागरूकता और मीडिया के सहयोग के चलते यह सेवा पुनः शुरू हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि यह मामला महज एक प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि सैकड़ों माताओं के जीवन से जुड़ी गंभीर समस्या है। इस विषय पर पाण्डे ने जिलाधिकारी से फोन पर सीधे वार्ता कर स्थिति गंभीरता से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।साथ ही सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से स्वास्थ विभाग की जवाबदेही भी तय कराई।
पांडे ने बताया कि वे जिला अस्पताल से जुड़ी हर समस्या के निदान के लिए वर्षों से आवाज उठाते आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पद लालसा के लिए नहीं बल्कि जनहित के लिए वह इस कार्य को कर रहे हैं और यह लड़ाई वो तबतक जारी रखेंगे जब तक जिला अस्पताल समग्र स्वास्थ्य सुविधाओं से पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता।







