ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आम जनता के लिए नि: शुल्क लगेगा स्वास्थ शिविर।
रानीखेत (अल्मोड़ा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को चन्द्र शंकर ट्रस्ट और श्रीवास्तव हॉस्पिटल कालिका रानीखेत जनता के हित में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा।यह शिविर पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय खूंट में आयोजित किया जाएगा।इस शिविर में सभी रोगियों की जांच नि: शुल्क की जाएगी, जिसमें शुगर की जांच और हड्डी स्वास्थ जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें गरीब मरीजों को दवा मुफ्त बांटी जाएगी। शिविर में सुबह 10 बजे से पंजीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।







