धराली में आपदा से गंगोत्री धाम में सन्नाटा, कारोबारी चिंतित

Spread the love

                  उत्तरकाशीः धराली आपदा के बाद गंगोत्री धाम में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। धाम के प्रमुख पड़ाव धराली बाजार के आपदा से तबाह होने के चलते यात्रा कारोबारियों से लेकर क्षेत्र के स्थानीय लोग भी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। साथ ही यात्रा बाधित होने के चलते गंगोत्री धाम में होटल, ढाबे व प्रसाद आदि के दुकान चलाने वाले व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों को लौट गए हैं।

               बता दें कि धराली गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव था। गंगोत्री धाम से करीब 25 किमी पहले स्थित इस कस्बे में तीर्थयात्रियों के साथ पर्यटक भी कुछ समय रुककर चाय-नाश्ते से लेकर दिन का खाना खाते थे। लेकिन गत 5 अगस्त को खीर गंगा नदी में आए सैलाब ने एक पल में ही यहां 15 से 20 होटल, होमस्टे के साथ बड़ी संख्या में आवासीय भवनों को तबाह कर दिया।
                    वर्तमान में स्थिति ये है कि धराली का बाजार लगभग 30 फीट मलबे के नीचे दब चुका है। वहीं, इस कारण गंगोत्री हाईवे भी मलबे में दबने से बाधित हुआ है। हालांकि बीआरओ की ओर से यहां अस्थाई रुप से हाईवे को बहाल करने की कवायद शुरू की गई है। लेकिन चारधाम यात्रा के सितंबर-अक्टूबर में होने वाले दूसरे चरण को लेकर उत्साहित छोटे-बड़े यात्रा कारोबारियों की उम्मीदों को आपदा से बड़ा झटका लगा है।

                   अब यहां कब जनजीवन सामान्य होगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि अभी तक सैलाब में गुम हुए लोगों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल व तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल का कहना है कि धराली आपदा के साथ गंगोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित होने से यात्रा बाधित है। इसका धाम में सन्नाटा है। उम्मीद है कि 15 सितंबर के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views

    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।