ऊखीमठः 18 अगस्त 1998 को मदमहेश्वर घाटी मेें हुए भारी भूस्खलन से खतरे की जद मेें आये बुरूवा गांव का 28 वर्षो बाद भी विस्थापन न होने से ग्रामीणों की विस्थापन का राह निहारते – निहारते तीन दशक का समय गुजरने वाला है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

               

 

                ऊखीमठः 18 अगस्त 1998 को मदमहेश्वर घाटी मेें हुए भारी भूस्खलन से खतरे की जद मेें आये बुरूवा गांव का 28 वर्षो बाद भी विस्थापन न होने से ग्रामीणों की विस्थापन का राह निहारते – निहारते तीन दशक का समय गुजरने वाला है। 28 वर्षो बाद भी ग्रामीण विस्थापन की आंस लगाये बैठे हुए है तथा बरसात के समय ग्रामीणों की रातों की नींद हराम होना आम बात बनी हुई है। बुरूवा गांव वर्तमान समय मे यातायात से जुड तो गया है मगर प्रकृति का कहर कभी भी ग्रामीणो पर बरस सकता है। बता दे कि 18 अगस्त 1998 को मदमहेश्वर घाटी के बुरूवा भेटी में भारी भूस्खलन होने से भेटी तोक के दर्जनो परिवार व मकाने मलवे में जिन्दा दफन हो गये थे। बुरूवा भेटी सहित विभिन्न गांवों में भारी भूस्खलन होने से 105 ग्रामीण, लगभग 1500 मवेशी काल के ग्रास में समा गये थे सैकड़ों ग्रामीण बेघर हो गये थे। बुरूवा भेटी के मध्य मधु गंगा मेें चार किमी की परिधि वाली झील बनने से हरिद्वार तक अलर्ट किया गया था। करीबन 24 घन्टे बाद चार किमी परिधि वाली झील का रिसाव होने से आपदा प्रभावितों व प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। आपदा के बाद भूवैज्ञानिकों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण कर मदमहेश्वर घाटी के बुरूवा गांव सहित आधा दर्जन गांवों को जोन पांच में घोषित कर शीध्र विस्थापन करने की सलाह दी थी। आपदा के बाद ग्रामीणों द्वारा समय – समय पर बुरूवा गांव सहित खतरे की जद में आये गांवों को विस्थापन करने की आवाज उठती रही मगर आपदा के 28 वर्षो बाद भी ग्रामीणों की विस्थापन की मांग सरकारी हुक्मरानों की फाइलों में कैद रहने से आपदा प्रभावितों ने चुप्पी साधने मेें भलाई समझी। बुरूवा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान मदन भट्ट ने बताया कि आसमान मेें बादल छाने से प्रकृति का वो खौफनाक मंजर आज भी आपदा प्रभावितों के जेहन में घूमता है तथा आपदा के समय ही भूवैज्ञानिक ने बुरूवा गांव को जोन पांच में घोषित कर दिया था। बुरूवा गांव के जोन पांच में घोषित होने के बाद शासन – प्रशासन स्तर से विस्थापन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रति परिवार 25 हजार के चैक देकर इतिश्री की गयी थी मगर 28 वर्षो बाद भी बुरूवा गांव का विस्थापन नही हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य मेें कोई घटना घटित होती है तो 28 वर्ष पूर्व के भूवैज्ञानिक की रिपोर्ट के आधार पर शासन प्रशासन को दोषी माना जायेगा। वन पंचायत सदस्य बलवीर भट्ट, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष चन्द्रकला देवी का कहना है कि शासन – प्रशासन की अनदेखी के कारण अब हमने विस्थापन की आश छोड़ दी है मगर भूवैज्ञानिक की सर्वे रिपोर्ट के बाद भी बुरूवा गांव का विस्थापन न होना शासन – प्रशासन की दोहरी नीति को दर्शाता है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।