देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान, माैसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में अलर्ट

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून समेत अधिकांश क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश के दौर दर्ज किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पूर्वानुमान के अनुसार, बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

बागेश्वर जनपद में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।

एक घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी

रविवार को दोपहर दो बजे भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। करीब एक घंटे हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, वहीं नदी-नाले ऊफान पर आ गए। बारिश के कारण रायपुर क्षेत्र में दो बच्चे नाले में बह गए, जिसमें से एक की मृत्यु हो गई।

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट

लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तामपान 31.1 जबकि न्यूनतम तापमान 24.3, पंतनगर में अधिकतम तापमान 34 वहीं न्यूनतम 25.6, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम 15.8 जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 23.6 वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 27)